Move to Jagran APP

समारोहपूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। कोरोना महामारी से देशवासियों की रक्षा करने की प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 12:04 AM (IST)
समारोहपूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
समारोहपूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

कुशीनगर : देशभर में फैली कोरोना महामारी के कारण अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की कुशीनगर इकाई द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार दीक्षित के नगरपालिका क्षेत्र अहिरौली दीक्षित स्थित आवास पर शुक्रवार को सादे समारोह में मनाई गई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। कोरोना महामारी से देशवासियों की रक्षा करने की प्रार्थना की। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण भगवान की तरह परशुराम ने अधर्म के नाश के लिए शस्त्र उठाया था। जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार दीक्षित, आनन्द मणि त्रिपाठी, घनश्याम दीक्षित, सुशील शर्मा तथा जिला महासचिव अजय मिश्र ने भी संबोधित किया। सुधीर त्रिपाठी, एडवोकेट अशोक दीक्षित, सन्तोष दीक्षित, डा. रत्नेश मणि त्रिपाठी, आदर्श दीक्षित, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

भगवान परशुराम की जयंती, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी पं. आरके मिश्र के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाया।

कप्तानगंज सुभाष नगर स्थित कैंप कार्यालय पर भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन किया गया। रामसजीवन ओझा, राकेश दूबे , सत्यम मिश्र , फरेन्द्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के बरवा बाजार गांव स्थित भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव दीपक पांडेय के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पूर्व जिला प्रभारी मारकंडेय मिश्र, विधान सभा खड्डा के अध्यक्ष सिद्धेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। विजय पांडेय, राधेश्याम पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, रामेश्वर मिश्र, आशुतोष मिश्र, सुशील तिवारी, हरीश, राहुल, अर्जुन, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

अजेय थे भगवान परशुराम के शिष्य नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के बरवां खुर्द स्थित पंडित सुदामा पांडेय इंटर कालेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव पंडित दीपक पांडेय की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।

कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए विद्यालय सभागार में सीमित संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी पंडित मार्कंडेय मिश्र के साथ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। उनके कृतित्व, ब्राह्मण शिष्य द्रोणाचार्य, क्षत्रिय शिष्य भीष्म व कर्ण के पराक्रम पर वक्ताओं ने चर्चा की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि भगवान परशुराम के सभी शिष्य अजेय थे। विधानसभा क्षेत्र खड्डा के अध्यक्ष पंडित सिद्धेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, विजय पांडेय, राधेश्याम पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, रामेश्वर मिश्र, मीडिया प्रभारी हरीश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.