लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
तीन दिन से बदले मौसम के मिजाज के आगे हर कोई परेशान हो गया है। दिन दोपहर रात हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। नगर के कठकुठइया मार्ग पर घुटने भर पानी लगा हुआ है इसकी निकासी के लिए पंपिग सेट भी नहीं लगाया गया।
जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: तीन दिन से बदले मौसम के मिजाज के आगे हर कोई परेशान हो गया है। दिन, दोपहर, रात हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। नगर के कठकुठइया मार्ग पर घुटने भर पानी लगा हुआ है, इसकी निकासी के लिए पंपिग सेट भी नहीं लगाया गया। वाहनों को कौन कहे पैदल रास्ता चलना मुश्किल हो रहा है। लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहीं, लोगों के घरों से निकलने की पाबंदी रही, लेकिन जरूरी काम से निकलने वालों को भींगना पड़ा।
धान के पौधे हो रहे बर्बाद
लगातार बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। मूसलधार बारिश से अधिकतर खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल डूबने लगी है। सर्वाधिक दिक्कत लो-लैंड में धान की रोपाई करने वाले किसानों को है। रोपे गए धन के पौधे बर्बाद हो रहे हैं। इस समय नर्सरी भी तैयार नहीं की जा सकती। किसानों को चिता सता रही है कि अगर पौधे सड़ गए तो दोबारा रोपाई संभव नहीं है।