भूमि विवाद में मारपीट, दो महिला समेत तीन घायल
पंचायत के मुताबिक जगदेव ने आबादी बंजर व खलिहान की भूमि पर निर्माण कर लिया है। धर्मनाथ शनिवार को सुबह 10 बजे आबादी की भूमि पर झोपड़ी डाल रहे थे। उसी दौरान जगदेव की पत्नी से विवाद हो गया। मारपीट में धर्मनाथ के पक्ष से जयकिशन (55) व गुंजन (22) दूसरे पक्ष से जगदेव (60) घायल हो गए।
कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव में धर्मनाथ पाल व जगदेव पाल के बीच आबादी की भूमि को लेकर काफी समय से चल रहे विवाद का निस्तारण पंचायत में कर दिया गया था।
पंचायत के मुताबिक जगदेव ने आबादी, बंजर व खलिहान की भूमि पर निर्माण कर लिया है। धर्मनाथ शनिवार को सुबह 10 बजे आबादी की भूमि पर झोपड़ी डाल रहे थे। उसी दौरान जगदेव की पत्नी से विवाद हो गया। मारपीट में धर्मनाथ के पक्ष से जयकिशन (55) व गुंजन (22), दूसरे पक्ष से जगदेव (60) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।