जेई ने विद्युत उपकेंद्र में लगाया ताला, आपूर्ति ठप
विकास खंड दुदही के विद्युत उपकेंद्र बहपुरवा में ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारियों की सूची नहीं दिए जाने पर सोमवार को जेई ने उपकेंद्र में ताला बंद कर उपजिलाधिकारी को चाभी सौंप दिया।
कुशीनगर: विकास खंड दुदही के विद्युत उपकेंद्र बहपुरवा में ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारियों की सूची नहीं दिए जाने पर सोमवार को जेई ने उपकेंद्र में ताला बंद कर उपजिलाधिकारी को चाबी सौंप दिया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। रविवार की रात पुराने व नए कर्मचारियों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हो गया। इससे परेशान जेई ने उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर गेट में ताला बंद कर दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट देने के साथ ही चाभी भी सौंप दी। जेई मौर्या का कहना है कि जब तक ठेकेदार द्वारा अपने कर्मचारियों की सूची नहीं दी जाएगी, तब तक आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।