Move to Jagran APP

भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर के कप्तानगंज में सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम जन में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:54 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:54 AM (IST)
भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर: भाजपा शासन में देश की हालत बदतर हो गई है। महंगाई बेलगाम हो गई है, मूल्य वृद्धि पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। इससे आमजन में सरकार के प्रति आक्रोश है।

loksabha election banner

यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कही। वह कप्तानगंज कस्बा स्थित एमजी इंटरमीडिएट कालेज में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मनमाना तरीके ये टैक्स लगाए जाने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य तेजी से बढ़ रहा है। उसका सीधा असर सामान की कीमतों पर पड़ रहा है। सरकार ने किसानों हितों को नजरअंदाज कर नए कृषि कानूनों को लागू कर दिया। इन कानूनों से किसान अपने खेत में मजदूर बनने को मजबूर हो जाएंगे। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। सरकार की नीतियों के कारण मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। इसके पहले प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सपा की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंगलवार को खड्डा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, जिला सचिव डा. मनोज कुशवाहा, कार्यकारिणी के सदस्य शेषनाथ यादव, विजय पांडेय, छत्रपति यादव, धनंजय निषाद व अखरुज्जमा उर्फ मुन्ना खान को मुन्ना राजभर ने माला पहनाया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सरकार से हिसाब लेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि नासिर लारी, संजय यादव, मिठाई लाल यादव, शेषनाथ यादव, भोला, अनिल मौर्या, गणेश कुशवाहा, विवेका ओझा, उमेश साहनी, मनोज गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, रामविलास आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.