कुशीनगर में भारतीय लोक कलाओं पर आज होगा मंथन
कुशीनगर के बिरला धर्मशाला में जुटेंगे संस्कार भारती के पदाधिकारी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में व्यक्त किए जाएंगे विचार।
कुशीनगर: संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक 27 दिसंबर को बिरला धर्मशाला में होगी। इसमें पदाधिकारी भारतीय लोक कलाओं पर मंथन करेंगे। अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद विचार व्यक्त करेंगे। क्षेत्रीय प्रमुख सनातन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डा. शरद मणि त्रिपाठी करेंगे।
संस्कार भारती कुशीनगर के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इकाई कुशीनगर के कला साधकों एवं कलाकारों द्वारा भारतीय लोक कला पर आधारित फरुवाही, सांवरिया, छठ माता पूजन, विवाह संस्कार गीत, देवी मां मनुहार, पखावज वाद्य पर गीत, राधा-कृष्ण की झांकी, रक्षाबंधन गीत, होली गीत, दीपोत्सव, हुरका वादन पर गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होगा। संपूर्ण परिसर को रंगोली से सजाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से होगा।
छितौनी महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान छितौनी बाजार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
खाकीनाथ राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता तुर्कपट्टी इंटर कालेज के खेल मैदान में सुबह 11 बजे से होगी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक पडरौना नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में सुबह 11 बजे से होगी। कल से कांग्रेस की निकलेगी संदेश पदयात्रा
पडरौना नगर के राजदरबार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 दिसंबर को जिला कार्यालय व सभी ब्लाक मुख्यालयों पर पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उसके बाद कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली जाएगी। 28 को विधानसभा क्षेत्र पडरौना, कसया व फाजिलनगर, 29 को रामकोला व 30 को खड्डा और हाटा में पदयात्रा निकाली जाएगी।