कुशीनगर में महिलाओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
कुशीनगर के पडरौना स्थित महिला थाना में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को विविध जानकारी दी गई।
कुशीनगर: चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह के तहत मंगलवार को पडरौना नगर स्थित महिला थाना परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें टीएसआइ परमहंस यादव ने महिलाओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
कहा कि यातायात नियमों के अनुपालन से ही दुर्घटनाएं रुकेंगी। मौजूदा परिवेश में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्रों में सहभागिता निभा रही हैं। महिलाएं भी गाड़ियां चला रही हैं। गाड़ी चलाते समय अगले वाहन से दूरी बनाकर चलें, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग कदापि न करें और गति को नियंत्रित रखें। दो पहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। महिला थानाध्यक्ष त्रिलोत्मा पांडेय ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। 112 व 1090 नंबर डायल कर विपरीत परिस्थितियों में अपने को सुरक्षित कर सकती हैं। हेड कांस्टेबल हरिनाथ, कांस्टेबल आनंद, विपिन, सचिन, पवन, राजकुमार पाल, राजू सिंह, पंकज सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शीला देवी, कांस्टेबल अनीता केसरी, बबिता पांडेय, प्रतिभा उपाध्याय, सविता आदि मौजूद रहे।
यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया गया जागरूक
तुर्कपट्टी क्षेत्र के गांव जंगल घोरठ में पारसनाथ महाविद्यालय जंगल कुबेरस्थान के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को शिविरार्थियों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।
रैली सोरहवा, शाहपुर माफी से शाहपुर उचकी पट्टी होते हुए कालेज पहंची। शिविरार्थियों ने यातायात नियमों के पालन करने, वाहन चलाते समय साइड लेते समय इंडीकेटर का प्रयोग, कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाने, सड़क पर बाई ओर चलने, ओवर टेक न करने आदि सावधानी बरतने की वाहन चालकों से अपील कर रहे थे। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि लापरवाही की वजह से प्रति वर्ष लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। प्राचार्य डा. विवेक कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी मु. रफीक अंसारी, नरसिंह प्रसाद, यशवंत कुमार, गोविद कुमार, राजन जायसवाल, विनीता तिवारी, प्रीति मिश्रा, श्यामसुंदर पटेल, रितेश सिंह, प्रियंका यादव, सुहाना, कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।