Move to Jagran APP

कुशीनगर में शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सांसद

कुशीनगर में जगह-जगह स्टाल के माध्यम से किसानों दी गई जानकारी बताया गया कि तकनीक के उपयोग से लाभकारी बनेगी खेती।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM (IST)
कुशीनगर में शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सांसद
कुशीनगर में शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सांसद

कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र की अध्यक्षता में कृषि विभाग की ओर से किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने को कहा गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कम लागत में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की विधि बताना किसान गोष्ठी का उद्देश्य है। सांसद ने स्टालों का निरीक्षण किया और 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने भी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली। जिन विभागों की ओर से स्टाल नहीं लगाया गया था, उनके खिलाफ पत्र लिखने को निर्देशित किया। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने विकास कार्यों, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। गन्ना शोध केंद्र पिपराइच के उपनिदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बसंतकालीन बोआई के लिए गन्ना प्रजाति की जानकारी दी। संचालन भाजपा नेता वृंदा प्रसाद ने किया। जिला उद्यान अधिकारी रामायन सिंह, पूर्व चेयरमैन डा. नीलेश मिश्र, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्र, आनंद दूबे, विनोद गोविद राव आदि मौजूद रहे।

रामकोला कस्बा स्थित ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने निरीक्षण किया। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। प्रभारी बीडीओ रमाकांत प्रसाद, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दूबे, सचिव रवींद्र बहादुर ने भी विभाग की योजनाएं बताई। संचालन एडीओ कृषि नंदलाल खरवार ने किया। भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, लक्ष्मी नारायण, मनोज राव, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर बढ़ाएं आय: विधायक

कसया नगर स्थित ब्लाक परिसर में गुरुवार को कृषि मेला एवं किसान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। लगातार मिट्टी परीक्षण व बीज शोधन का कार्य किया जा रहा है, इससे खेती की लागत मूल्य में कमी आएगी। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। विधायक ने कहा कि किसान खेती के अलावा पशु पालन, मत्स्य पालन, बागवानी कर, मुर्गी फार्म आदि खोल कर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। अपर कृषि जिला अधिकारी अरविद पांडेय, कृषि वैज्ञानिक डा. एके सिंह, रामबीर शर्मा आदि ने भी किसानों को जानकारी दी। अध्यक्षता बीडीओ जोखन प्रसाद ने की। संचालन जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। एडीओ एजी विशुनदेव प्रसाद, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, प्रमोद नाथ गुप्त, राजकुमार भाटिया, जवाहर शर्मा, विजय शंकर, पारसनाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे।

यह किसान हुए सम्मानित

प्रगतिशील किसानों केदार नाथ, जलील, खेदन शुक्ल, पुण्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश यादव, जगदंबा राय, शंभु गुप्त, विश्व विजय राय, भागवत यादव, रामबेलास राव, रामप्रसाद दूबे, हरीलाल श्रीवास्तव, रामनयन शर्मा, रामबेलास गुप्त, रामनयन सिंह को प्रशस्ति देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.