Move to Jagran APP

कुशीनगर में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के माडल की हुई सराहना

कुशीनगर के कप्तानगंज में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान के बिना विकास की बात अधूरी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:48 PM (IST)
कुशीनगर में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के माडल की हुई सराहना
कुशीनगर में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के माडल की हुई सराहना

कुशीनगर: कप्तानगंज के जेपी इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को जनपद स्तरीय 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने विभिन्न माडल प्रस्तुत किए जिसकी अतिथियों ने सराहना की।

loksabha election banner

मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि व भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा यश भारती से सम्मानित रामाश्रय यादव ने किया। कहा कि विज्ञान के माध्यम से ही आज जीवन को सुगम बनाया जा सका है। नई तकनीकी की खोज कर हमारे वैज्ञानिक जटिल से जटिल समस्याओं का सहज उपाय ढूंढ देश वासियों की मदद कर रहे हैं। विज्ञान के बिना विकास की बात अधूरी है। आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक हैं।

जिला समन्वयक शकुंतला त्रिपाठी ने कहा कि जिन वस्तुओं के विषय में हम नहीं जानते हैं उसे निरर्थक समझते हैं। इन वस्तुओं को सार्थक बनाने के विषय में जानना और प्रयोग में लाना ही विज्ञान है। इस मौके पर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल का अतिथियों ने निरीक्षण किया तथा विज्ञान के माडलों की सराहना की।

प्रधानाचार्य राम प्रसाद ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। संचालन विशम्भर प्रसाद ने किया। अनिल त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, विभा मिश्रा, सह समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस चंदन कुमार गोंड, आरडी शर्मा, अवधेश गोंड, प्रेम नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त कर रोशन किया जिले का नाम

कसया के महर्षि अरविद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। इसमें गोरक्ष प्रांत के सात जिलों के विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुशीनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आजमगढ़ व मऊ जनपद के विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुशीनगर की शिप्रा, तान्या, मधु, प्रीती, गरिमा, विजय लक्ष्मी व कृष्णधारी विश्वकर्मा ने 38 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोरखपुर 29 अंक प्राप्त कर द्वितीय व 10 अंक प्राप्त कर महराजगंज तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल व प्रदेश निरीक्षक शिवाजी राय ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया। द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रबंधक रामाश्रय प्रसाद ने की। आभार प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा व संचालन दिवाकर राम त्रिपाठी ने किया। बस्ती संभाग निरीक्षक रामनरेश, कामोद चतुर्वेदी, रणजीत उपाध्याय, नवीन सिंहा, नरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, शंभु शरण तिवारी, अमित राव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.