Move to Jagran APP

कुशीनगर में 104 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

कुशीनगर में नारायणी नदी के एपी बांध के 17 किमी में हुआ स्पर व नोज का निर्माणबाढ़ से बचाव शासन की प्राथमिकता में शामिल सांसद

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM (IST)
कुशीनगर में 104 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
कुशीनगर में 104 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

कुशीनगर: सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित एपी बांध पर पिपराघाट से अहिरौलीदान तक गत मानसून सत्र में 104 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

loksabha election banner

लोकार्पण व सम्मान समारोह में सांसद ने कहा कि बाढ़ से बचाव शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी परिस्थिति में बांध को क्षति न पहुंचे इसके लिए जितने धन की जरूरत होगी शासन स्तर से मुहैया कराया जाएगा। नदी को जल मार्ग के रूप में तब्दील किया जाएगा ताकि इस माध्यम से आयात-निर्यात हो सके। सांसद ने कहा कि बांध के क्षतिग्रस्त स्पर व नोज की मरम्मत कराने का कार्य प्रमुखता से किया गया है। बाढ़ के दौरान जब तटबंध सुरक्षित रहेगा तो आबादी सुरक्षित रहेगी। इससे लोगों को बाढ़ के दौरान नाहक परेशान नहीं होना पड़ेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता विजय कुमार राय ने कहा कि भाजपा अपने मूल उद्देश्य सबका साथ सबका विकास के प्रति कटिबद्ध है। कल्याणकारी योजनाएं यथार्थ के धरातल पर उतर रही हैं।

पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, राधेश्याम पांडेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अहिरौलीदान निवासी अरविद सिंह पटेल व दीनानाथ सिंह पटेल ने सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान एसडीओ एसके प्रियदर्शी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री जेके सिंह आदि मौजूद रहे।

दुदही नगर पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास

नवसृजित नगर पंचायत दुदही के कार्यालय का लोकार्पण देवरिया सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। कहा कि नगर पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग का पूर्ण होना सुखद अनुभूति है। इसका पूरा श्रेय प्रदेश की भाजपा सरकार तथा योगी आदित्यनाथ व विधायक फाजिलनगर को जाता है।

नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र का विकास होने के साथ नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया होगी। फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुदही और फाजिलनगर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना हमारी प्राथमिकता थी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ले की तथा संचालन मनन्जय तिवारी ने किया।

ईओ ने अतिथियों को सम्मानित किया। एसडीएम ए.आर.फारुकी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, अजय तिवारी, सीए ओपी मिश्रा, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रामबालक दास त्यागी, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, सुरेश राय आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अवेद्यनाथ सिंह व राकेश श्रीवास्तव ने आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.