Move to Jagran APP

ग्राम पंचायतों से होता है योजनाओं का क्रियान्वयन: सांसद

कुशीनगर में ग्राम प्रधानों व बीडीसी के सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कर रही गांव की सरकार का सम्मान लोकतंत्र में विश्वास करती है भारतीय जनता पार्टी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 12:31 AM (IST)
ग्राम पंचायतों से होता है योजनाओं का क्रियान्वयन: सांसद
ग्राम पंचायतों से होता है योजनाओं का क्रियान्वयन: सांसद

कुशीनगर : विकास की योजनाएं सरकार बनाती हैं, उसका क्रियान्वयन ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को करना पड़ता है। विकास योजनाओं से अपने को जोड़ते हुए गांवों का विकास कराना ग्राम प्रधान व बीडीसी का दायित्व है।

loksabha election banner

यह बातें सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कही। वह शनिवार को फाजिलनगर के ब्लाक सभागार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। विकास का बजट सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में आता है। पूर्व विधायक डा. पीके राय ने कहा कि भाजपा सरकार गांव की सरकार का सम्मान कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सभी लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। चिरंजीवी सिंह, राधेश्याम पांडेय, संतोष दत्त राय, अजय राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, डा. कमलेश शाही, रामअवध यादव, रामवृक्ष गिरि आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख उर्मिला देवी जायसवाल व उनके पति राजेश जायसवाल ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट किया। समारोह मे 80 ग्राम प्रधान व सौ बीडीसी सदस्यों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

विशुनपुरा के ब्लाक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व ब्लाक प्रमुख विध्यवासिनी श्रीवास्तव ने 81 प्रधानों व 126 बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, धनंजय तिवारी, किशोर यादव, वरुण राय, शिवप्रताप मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, महेश रौनियार आदि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।

कप्तानगंज ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही व ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, शेषमणि गोंड़, रामप्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र ने की व संचालन संतोष मद्धेशिया ने किया। भाजपा के जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता, दिनेश सिंह, एमपी कन्नौजिया, घनश्याम गोरखपुरी आदि मौजूद रहे।

विकास में भागीदारी निभाएं पंचायत प्रतिनिधि

खड्डा ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि विकास में पंचायत प्रतिनिधि अपनी भागीदारी निभाएं। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने की। प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम यादव, पूर्व चेयरमैन डा. नीलेश मिश्र, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र राव, मनोज पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा आदि ने संबोधित किया। आलोक तिवारी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, अखिलेश उपाध्याय, धीरज तिवारी, संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों के सहयोग से मिलेगी विकास को गति

पडरौना ब्लाक सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा आदि ने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, किशोर यादव, मैनेजर सिंह, देवदत्त सिंह, इंजीनियर मनोज कुमार सिंह, प्रधान अनिल तिवारी, गीता पांडेय आदि की मौजूदगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.