Move to Jagran APP

साधना से ही मनुष्य को मिलती है मुक्ति: दिव्य सागर

महिषासुर एक असुर था। उसने ब्रह्माजी की तपस्या करके कई वरदान हासिल किया था। देवताओं ने मां दुर्गा की स्तुति करके महिषासुर से छुटकारा पाने की प्रार्थना की थी। देवी दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक दिन-रात युद्ध किया और दसवें दिन महिषासुर का वध किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 10:35 PM (IST)
साधना से ही मनुष्य को मिलती है मुक्ति: दिव्य सागर
साधना से ही मनुष्य को मिलती है मुक्ति: दिव्य सागर

कुशीनगर: महिषासुर एक असुर था। उसने ब्रह्माजी की तपस्या करके कई वरदान हासिल किया था। देवताओं ने मां दुर्गा की स्तुति करके महिषासुर से छुटकारा पाने की प्रार्थना की थी। देवी दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक दिन-रात युद्ध किया और दसवें दिन महिषासुर का वध किया। यह बातें फाजिलनगर स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार की रात में महिषासुर वध की कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचक स्वामी दिव्य सागर ने कही। कहा कि साधना से ही मनुष्य को मुक्ति मिल सकती है। जब-जब पृथ्वी पर असुरों का दुराचार बढ़ा तब-तब शक्तियां अवतरित होकर उसका नाश कर धरती को मुक्त कराती हैं। कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दिनेश सिंह, रामविलास सिंह, हीरालाल गुप्ता, रितेश जायसवाल, प्रधान पुष्पा सिंह, उमा सिंह, सुनैना शाही, धर्मेंद सिंह, अशोक सिंह, गुड्डू चौहान, संदीप सिंह, ऋषि चौहान आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.