हिंदू महापंचायत में जा रहे हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ता गिरफ्तार
कुशीनगर के पडरौना छावनी में आयोजित हिंदू महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कप्तानगंज में गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ। कुशीनगर के पडरौना छावनी में आयोजित हिंदू महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कप्तानगंज में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
प्रशासन ने हिंदू महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। जबकि हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ता पंचायत करने पर आमदा है। यही कारण है कि हिन्दू महापंचात को लेकर तनाव हो गया है। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को थाने मे बैठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि वह किसी भी हालत में महापंचायत नहीं होने देंगे।
हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को भी पडरौना में कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको रामकोला चीनी मिल गेस्ट हाउस में भेजा गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पर हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हो रही है। आज हिन्दू पंचायत करने पर अड़ी हिंदू युवा वाहिनी के आयोजन से अलविदा की नमाज को लेकर तनाव हो गया है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटा है।