नल से पानी भरने को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
जासं देवपोखर कुशीनगर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गांगीटीकर में रविवार की रात सरकार
जासं, देवपोखर, कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गांगीटीकर में रविवार की रात सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।
गांव के चिरंजी गोंड की पुत्री प्रीति घर के बगल स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने गई थी। हैंडपंप के हैंडल में गोबर लगने को लेकर प्रीति की अपने बड़े पापा की पुत्री अनीता से विवाद हो गया। जानकारी होते ही दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। चिरंजी, उनकी पुत्री प्रीति, पत्नी माला व पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जुगल व अनीता को भी चोटें आईं हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।