कोटा से पहुंचे 250 छात्र त्रिपुरा रवाना
छात्रों ने कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष व विहाराधीश एबी ज्ञानेश्वर और प्रशासन के प्रति भोजन आदि की व्यवस्था कराने के लिए आभार प्रकट किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 10:33 PM (IST)
कुशीनगर: वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा शहर में फंसे त्रिपुरा के लगभग 250 छात्र- छात्राएं रविवार की देर शाम 10 बसों में सवार होकर कुशीनगर पहुंचे। म्यांमार बुद्ध विहार में प्रशासन ने उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था की थी। भोजनोपरांत वे रात को ही बस से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गए।
छात्रों ने कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष व विहाराधीश एबी ज्ञानेश्वर और प्रशासन के प्रति भोजन आदि की व्यवस्था कराने के लिए आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें