पढ़ी गई--चिली पर्यटक को अपने देश भेजने में जुटा दूतावास
मारिया छह माह पूर्व यहां विपश्यना करने के लिए आई थीं। वह अपना कुछ सामान छोड़कर जयपुर चली गई।
कुशीनगर : कुशीनगर में लगभग तीन सप्ताह पूर्व आई चिली पर्यटक मारिया कारीजो को स्वदेश भेजने के लिए चिली दूतावास जुट गया है। मारिया छह माह पूर्व यहां विपश्यना करने के लिए आई थीं। वह अपना कुछ सामान छोड़कर जयपुर चली गई। मारिया 22 मार्च को वाराणसी होते हुए पुन: कुशीनगर पहुंचीं। उन्हें अपना सामान लेकर दिल्ली होते हुए स्वदेश चिली लौटना था, लेकिन वह लॉकडाउन होने के कारण नहीं जा सकीं।
मारिया लगभग दो वर्षो से भारत में हैं। वह यहां 22 मार्च से ही लिहन-सन वियतनाम चाइनीज बुद्ध विहार कुशीनगर में रह रही हैं। यहां से उनको विशेष वाहन से दिल्ली वापस ले जाने की प्रक्रिया चल रही है। बुद्ध विहार के प्रबंधक भंते ट्रंग्वेन राहुल ने कहा है कि दिल्ली स्थित चिली दूतावास से मारिया को यहां से ले जाने के लिए वाहन और पास की व्यवस्था हो रही है। वह शीघ्र ही यहां से चली जाएंगी।