Move to Jagran APP

आठ कैडेट्स को अल्फा व तीस को मिला बीटा ग्रेड

नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने बी-सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में बुद्ध इंटर कालेज (बीआईसी) कुशीनगर के 37 कैडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 32 लड़के व छह लड़कियां हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 10:24 PM (IST)
आठ कैडेट्स को अल्फा व तीस को मिला बीटा ग्रेड
आठ कैडेट्स को अल्फा व तीस को मिला बीटा ग्रेड

कुशीनगर: नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने बी-सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में बुद्ध इंटर कालेज (बीआईसी) कुशीनगर के 37 कैडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 32 लड़के व छह लड़कियां हैं। आठ कैडेट्स ने सर्वोच्च अल्फा ग्रेड प्राप्त किया है। लड़कियों में एकमात्र अपूर्वा गुप्त को अल्फा ग्रेड मिला है। लड़कों में दीपक मिश्रा, पवन यादव, विकास गौंड, अखिलेश कान्दू, सतीश कुमार व वैभव सिंह को अल्फा ग्रेड मिला है। 30 कैडेट को बीटा ग्रेड मिला है।

loksabha election banner

एनसीसी की 50 वीं यूपी बटालियन पडरौना में हुई परीक्षा में इस कालेज के कुल 63 कैडेट्स शामिल हुए थे। प्रधानाचार्य डॉ. रितेश चौधरी ने उत्तीर्ण कैडेट्स के सुनहरे भविष्य की कामना की। एएनओ ले. वेदप्रकाश मिश्र और एनसीसी के पीआई स्टाफ को कैडेटों की प्रतिभा निखारने के लिए धन्यवाद दिया।

बीटा ग्रेड कैडेट: विकास यादव, हिना खातून, ज्योति यादव, हेमलता, रेणु कुशवाहा, वन्दिता सिंह, दिव्या सिंह, दीपेंद्र यादव, सतीश यादव, हरमिदर सिंह, अजय राजभर, विपिन राजभर, संजय कुशवाहा, इरफान आलम, अजहरुदीन सिद्दकी, सुशील यादव, अरविद चौरसिया, अविनाश सिंह, नीतीश कुमार, अतुल पटेल, विवेक यादव, अंकुश यादव, आदित्य गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बबलू सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, अनूप पटेल, राज कुशवाहा, विशाल गुप्ता।

देश की सेवा करने के लिए आर्मी ज्वाइन करना लक्ष्य है। एनसीसी प्रशिक्षण से लक्ष्य की राह आसान हुई है।

अपूर्वा गुप्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.