लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ज्ञापन
कुशीनगर: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में लखनऊ में यूथ क
कुशीनगर: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में लखनऊ में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बचाओ जन आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास ¨सह की अगुआई में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार ¨सह को ज्ञापन सौंप दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार ने शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को जिस तरह कुचलने का प्रयास किया, उससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि लाखों शहादतें देकर देश को आजादी दिलाने वाले कांग्रेसियों की आवाज भाजपा सरकार लाठियों के बल पर दबाने का दिवा स्वप्न देख रही है, कांग्रेसी संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेसी नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पंचानंद मिश्र, इन्द्रजीत चौधरी, राधाकृष्ण शर्मा, नन्दलाल चौहान, जगदम्बा ¨सह, व्यास ओझा, अनवर जकी, चन्द्रशेखर ¨सह, ब्रजभूषण गुप्ता, शंकर प्रसाद, रविन्द्र ¨सह, स्वामीनाथ यादव, आफताब आलम, गोरख साहनी, अजय जायसवाल, सुहेल रजा, सीताराम प्रधान, उपेन्द्र प्रताप ¨सह, रमेश वैश्य, रतन मद्धेशिया, अशोक ¨सह, नजीर अहमद आदि उपस्थित रहे।