Move to Jagran APP

नई तकनीक की खेती से बढ़ेगा उत्पादन

जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी का अनुसरण करें। नई तकनीक से खेती करें इससे उत्पादन बढ़ेगा। अपने आसपास के प्रगतिशील किसानों से सीख लें उनके अनुरूप खेती का कार्य करें। कृषि रक्षा विभाग के नरेंद्र मिश्रा ने कविता के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:06 PM (IST)
नई तकनीक की खेती से बढ़ेगा उत्पादन
नई तकनीक की खेती से बढ़ेगा उत्पादन

कुशीनगर: जिला पंचायत परिसर में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने स्टालों का अवलोकन किया और किसानों से खेती में नई तकनीक का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी का अनुसरण करें। नई तकनीक से खेती करें, इससे उत्पादन बढ़ेगा। अपने आसपास के प्रगतिशील किसानों से सीख लें, उनके अनुरूप खेती का कार्य करें। कृषि रक्षा विभाग के नरेंद्र मिश्रा ने कविता के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य के बारे में बताया।

वैज्ञानिक डा. अंजली साहू ने महिला कृषकों को स्वयं सहायता समूह से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. टीएन साहू की ओर से मृदा स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया। जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ने का क्षेत्रफल 91117 हेक्टेयर है। 0238 प्रजाति के गन्ने की फसल सूख जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने लो-लैंड में 8272 एवं 118 प्रजाति की गन्ने की बोआई करने का आह्वान किया।

सहायक निदेशक मत्स्य अनंत कुमार, गन्ना संस्थान के सहायक निदेशक डा. ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान समय से योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहें। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. बाबूराम मौर्य ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.