Move to Jagran APP

निरक्षरता खत्म करने को मिलकर काम करने की जरूरत

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। एशिया महाद्वीप में भारत की महिलाओं का साक्षरता दर सबसे कम है। 2001 की जनगणना में देश की 49.46 करोड़ महिला आबादी में महज 53.67 फीसद महिलाएं साक्षर थीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM (IST)
निरक्षरता खत्म करने को मिलकर काम करने की जरूरत
निरक्षरता खत्म करने को मिलकर काम करने की जरूरत

कुशीनगर : विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। एशिया महाद्वीप में भारत की महिलाओं का साक्षरता दर सबसे कम है। 2001 की जनगणना में देश की 49.46 करोड़ महिला आबादी में महज 53.67 फीसद महिलाएं साक्षर थीं। आज भी लगभग 22.91 करोड़ महिलाएं निरक्षर हैं। इस अभिशाप को मिटाने के हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

loksabha election banner

महिला शिक्षित होंगी तो परिवार शिक्षित होगा और इससे प्रगति का आधार खड़ा होगा।

वह मंगलवार को कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। भंते एबी ज्ञानेश्वर, डॉ. एसके सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, बीसी जितेंद्र गौतम, प्रधान शंभु कुशवाहा, वार्डेन डॉ. अंबू सिंह, सुनील दूबे आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.