समाज को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा : अभिषेक
समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा का रविवार को समापन हुआ। गांव नीबी, सेमरी, नारायणपुर, खोराबर, कनखोरिया, बेलवा दुर्गा राय, बेलवा रामजस, बैरिया चौराहा होते हुए कार्यकर्ता गांधी चौक कसया पहुंचे।
कुशीनगर: समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा का रविवार को समापन हुआ। गांव नीबी, सेमरी, नारायणपुर, खोराबर, कनखोरिया, बेलवा दुर्गा राय, बेलवा रामजस, बैरिया चौराहा होते हुए कार्यकर्ता गांधी चौक कसया पहुंचे। यहां से यात्रा कुशीनगर, रामनगर, मुंडेरा रतनपट्टी, मंगलपुर, पिपराझाम, सिरसिया, सिरसिया खो¨हया, चकदेइयां होते हुए भैंसहा चौराहे पर पहुंची। चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के लोगों को छलने का कार्य किया है। लोग विकास की बजाय मंदिर, मस्जिद, गाय, गंगा की राजनीति में उलझे हुए हैं जबकि आज युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा की जरूरत है। कहा कि भाजपा देश की जनता को बांटने की कोशिश कर रही है। उसके पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है। विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रभाकर जायसवाल, मनोज तिवारी, अलाउद्दीन अंसारी, मिर्जा वकील बेग, आलोक उपाध्याय, सीमा ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेंद्र ¨सह, सचिन यादव, श्याम चौहान, हारून अंसारी, निखिल जायसवाल, अभय अग्रहरि, अर¨वद ¨सह, अखिलेश पांडेय, सौरव अली, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।