कुशीनगर पहुंचा चीनी पर्यटक दल, आज लुंबिनी होगा रवाना
चीन में कोरोना वायरस के कारण महामारी फैलने के बाद बरती जा रही सतर्कता बावजूद दो ग्रुपों में 31 चीनी पर्यटकों का दल शनिवार की देर शाम कुशीनगर स्थित लोट्स-निक्को होटल पहुंचा। 19 सदस्यीय ग्रुप दिल्ली से फ्लाइट से गोरखपुर आया और वहां से सड़क मार्ग से शाम 7.30 बजे होटल में पहुंचा। 12 सदस्यीय चीनी पर्यटकों का दूसरा ग्रुप बस से बिहार से शाम चार बजे यहां आया।
कुशीनगर : चीन में कोरोना वायरस के कारण महामारी फैलने के बाद बरती जा रही सतर्कता बावजूद दो ग्रुपों में 31 चीनी पर्यटकों का दल शनिवार की देर शाम कुशीनगर स्थित लोट्स-निक्को होटल पहुंचा। 19 सदस्यीय ग्रुप दिल्ली से फ्लाइट से गोरखपुर आया और वहां से सड़क मार्ग से शाम 7.30 बजे होटल में पहुंचा। 12 सदस्यीय चीनी पर्यटकों का दूसरा ग्रुप बस से बिहार से शाम चार बजे यहां आया। दोनों ग्रुप होटल में ठहरे हुए हैं, किसी की मेडिकल जांच नहीं हो सकी है।
प्रबंधक राजेंद्र मोहन गुप्त ने बताया कि दोनों ग्रुप रविवार की सुबह लुंबिनी (नेपाल) के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को जनपद की मेडिकल टीम आई थी, जो निर्देश दिया उसका पालन किया जा रहा है। आज किसी भी पर्यटक को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं थी।
होटल स्टॉफ माउथ मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। पर्यटक भी हमेशा मास्क लगाए रहते हैं। कहा कि किसी के सस्पेक्ट दिखने पर मेडिकल टीम को सूचित कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप गुप्ता ने कहा कि होटल प्रबंधन ने अब तक किसी चीनी ग्रुप के पहुंचने की जानकारी नहीं दी है। डीएमओ डॉ. एसएन पांडेय को इस बावत निर्देशित कर रहा हूं।