Move to Jagran APP

बच्चों ने निकाली 360 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

कुशीनगर के कुबेरस्थान में अमृत महोत्सव के तहत आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विविध आयोजन किए जा रहे हैं इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 12:07 AM (IST)
बच्चों ने निकाली 360 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
बच्चों ने निकाली 360 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

कुशीनगर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को कुबेरस्थान बाजार में रथ-यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल बच्चों ने 360 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की आरती की गई।

loksabha election banner

यात्रा सखवनिया से रवाना होकर सुबह 11 बजे कुबेरस्थान बाजार पहुंची। वहां एकत्रित लोगों को यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। खंड कार्यवाह आशुतोष पति त्रिपाठी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ इस वर्ष 2021 में पूर्ण हो रही है। इस वर्ष को विशेष बनाने के लिए पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म या राज्य के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक राष्ट्रीय महोत्सव है। जिसमें हर भारतीय को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक शिव मंदिर मठ के पुरोहित प्रद्युम्न पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंदिर के महंत राजकुमार गिरी ने की। संचालन मंडल कार्यवाह परोप्रकाश उर्फ गोलू सिंह ने किया। कार्यक्रम के पश्चात राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा 360 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मनोज, जिला गो-सेवा प्रमुख प्रदीप गोयल, अवनीश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र, संजीव, अजय, सामंत, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

एनसीसी से जागृत होती है देशभक्ति की भावना

रामकोला विकास खंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कालेज में शनिवार को एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया। लेफ्टिनेंट अवधेश पांडेय की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली।

रैली में शामिल शिक्षक व कैडेट्स बाजार का भ्रमण करने के बाद कालेज परिसर में पहुंचे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने कहा कि एनसीसी से आत्म सुरक्षा व देशभक्ति की भावना जागृत होती है। छात्र-छात्राओं को अनुशासन की सीख मिलती है। प्रधानाचार्य डा. हरि गोविद मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ एनसीसी का प्रशिक्षण लेने से विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला आ जाती है। अरविद श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मनोज कुमार, कृपाशंकर, जिलाजीत, ब्रजेश कुमार पांडेय, सतीश कुमार, अशोक कुमार, अभिमन्यु, जेपी, मैनेजर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.