Move to Jagran APP

बजट: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा

प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को दोनों सदनों में पेश किए गए बजट की सत्ता पक्ष के लोगों ने सराहना की तो विपक्ष ने नकार दिया। सत्ता पक्ष के सांसद विधायक व जिलाध्यक्ष ने बजट को जनकल्याणकारी करार दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:12 AM (IST)
बजट: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा
बजट: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा

कुशीनगर : प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को दोनों सदनों में पेश किए गए बजट की सत्ता पक्ष के लोगों ने सराहना की तो विपक्ष ने नकार दिया। सत्ता पक्ष के सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष ने बजट को जनकल्याणकारी करार दिया। जबकि विपक्षी दलों के विधायकों एवं जिलाध्यक्षों ने कहा कि बजट से प्रदेश की जनता को निराशा मिली है। सरकार ने जनता के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा है। बजट में बेरोजगारी व महंगाई दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

loksabha election banner

---

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष

-सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि बजट पूरी तरह जनता के अनुरूप है। इसमें सभी वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है।

-विधायक गंगा सिंह कुशवाहा कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट विकासपरक है। इससे आमजन को खुशहाली मिलेगी।

-विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों पर सरकार का फोकस है।

-कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट में सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखने का प्रयास किया गया है।

-विधायक पवन केडिया ने कहा कि बजट अभूतपूर्व है। किसानों, नौजवानों, व्यापारी, गरीबों व मजदूरों का खास ख्याल रखा गया है।

-विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि बजट के माध्यम से दिव्यांग आश्रित परिवारों को खुशहाल करने का प्रयास किया गया है।

-विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि बजट लोगों की आशा के अनुरूप है। इससे प्रदेश का विकास होगा और खुशहाली आएगी।

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने बजट को जनविरोधी करार दिया। कहा कि इससे लोग निराश हुए हैं।

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट किसान विरोधी है। सरकार की कथनी व करनी में अंतर है।

-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बजट में प्रॉविधान किया है।

-सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि बजट के माध्यम से सरकार ने जनता की आंखों में धूल झोंका है।

-बसपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने भी बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताया। कहा कि इससे जनता का भला नहीं होने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.