Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

सभी कार्यकर्ता मिलकर देशहित में भाजपा को और सशक्त बनाएं। भाजपा सशक्त होगी तो देश भी मजबूत रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

कुशीनगर: जिला मुख्यालय रवींद्रनगर धूस स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित समारोह में भाजपाइयों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन व क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

loksabha election banner

संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. नवीन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर देशहित में भाजपा को और सशक्त बनाएं। भाजपा सशक्त होगी तो देश भी मजबूत रहेगा। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय ने किया।

कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पीएन पाठक का कुशीनगर प्रथम आगमन पर सोमवार को कुशीनगर एवं कसया में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व हेतिमपुर, पकवाइनार, बाड़ीपुल, साखोपार व धर्मपुर में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी मंडल महामंत्री विपुल दूबे, महेंद्र गुप्त, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हाटा: नगर के बाघनाथ तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, अमर केडिया, राजेश गुप्ता, अंकुर राव, अमरनाथ यादव आदि ने स्वागत किया। सेवानिवृत शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने ऋषेश्वर

सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक सोमवार को हाटा स्थित बीआरसी परिसर में हुई। आम सहमति से ऋषेश्वर दूबे को कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष तथा मुखलाल प्रजापति को मंत्री मनोनीत किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माहेश्वरी शुक्ल ने की, संचालन जिलामंत्री अभिमन्यु प्रसाद ने किया। छेदी मिश्र, जगन्नाथ चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.