Move to Jagran APP

विकास की नई इबारत लिख रही भाजपा सरकार

जिन्ना प्रधानमंत्री होते तो देश का बंटवारा नहीं होता के बयान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का गोड़रिया चौराहे पर पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी की और इसको राष्ट्रविरोधी मानसिकता करार दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 11:49 PM (IST)
विकास की नई इबारत लिख रही भाजपा सरकार
विकास की नई इबारत लिख रही भाजपा सरकार

कुशीनगर: भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। आजादी के बाद अन्य सरकारें जो नहीं कर पाईं, उसे भाजपा सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा रहे हैं।

loksabha election banner

यह बातें उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कही। वह कप्तानगंज ब्लाक के महुआ डाबर गांव से अवरही कृतपुरा तक त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत दो करोड़ 79 लाख की लागत से बनने वाली पिच सड़क का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जनधन योजना, फसल बीमा योजना, सुकन्या बालिका समृद्धि योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना का लाभ पूरे देश की जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयास से गोरखपुर में एम्स व फर्टिलाइजर, कुशीनगर में मेडिकल कालेज व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण मिशाल है। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही सरकार ने हर वर्ग को लाभान्वित किया है। कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। इस बार 400 सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई जाएगी। ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह, जेई संतोष राय, रंजीत सिंह, शेषमणि गोंड़, उदयभान सिंह, विजय कन्नौजिया, राजेश साहनी, पूर्व प्रमुख मनोज सिंह, डा. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जिन्ना प्रधानमंत्री होते तो देश का बंटवारा नहीं होता के बयान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का गोड़रिया चौराहे पर पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी की और इसको राष्ट्रविरोधी मानसिकता करार दिया।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नवीन ओझा सहित पुतला फूंक विरोध जताने वाले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निदा भी की। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि राजभर, योगी की लोकप्रियता को देखकर घबरा गए हैं। इसलिए अब देश विरोधी बयान दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विक्की मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नारायण कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, महामंत्री पप्पू सिंह, रोशन शर्मा, दिनेश मद्धेशिया, विरेन्द्र गोंड, भोला गुप्ता, संतोष गुप्ता, कमलेश, रमेश, राजू मद्धेशिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.