भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, की सफाई
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की और कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण किया।
कुशीनगर: भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की और कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण किया।
जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र की अगुवाई में रवींद्रनगर स्थित विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, एआरटीओ कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, जिला सहकारी बैंक में झाड़ू लगाया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीएन पाठक, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, विवेकानंद पांडेय, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता, राजेश्वर सिंह, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, विश्वरंजन आनंद, जयप्रकाश शाही, धनंजय तिवारी, केशवनाथ उपाध्याय, अशोक यादव, नवनीत तिवारी, गौरव तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, अंकित लोहिया आदि शामिल रहे। जिला स्टेडियम में विधायक पवन केडिया और सोहरौना स्थित काली मंदिर के समीप विधायक जटाशंकर की अगुवाई में सफाई की गई।
इसी क्रम में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, बंका सिंह, प्रमोद साहा, मनीष जायसवाल, प्रदीप पांडेय, आदि ने महिला चिकित्सालय, नगरपालिका कार्यालय, जलकल परिसर आदि में सफाई की। नगर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के बाद माल्यार्पण किया। ईओ एएन सिंह, प्रद्युम्न उपाध्याय, अंकित लोहिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, आकाश वर्मा, हर्षित मिश्र, अंकुर पांडेय, रवि पांडेय, मानस मिश्र, शालू पटेल, उज्जवल वर्मा, मंथन सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर के गरुणनगर वार्ड में कार्यक्रम प्रभारी पूर्व सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बूथ प्रमुख सुभाष जायसवाल, गिरीश्वर सिंह, शंटी मिश्रा, अभय सिंह, अजय मिश्रा, दीपू सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, राजेश जायसवाल, गोलू पांडेय, कृष्णा वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, लालबाबू वर्मा, लड्डन खान, मोहन पटेल, सफाई निरीक्षक मुहम्मद लतीफ आदि ने सफाई अभियान चलाया। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के पकड़ियार बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद विजय कुमार दूबे ने सफाई अभियान चलाया। बाजार में जगह-जगह पड़े कूड़े को उठाकर निस्तारण किया। हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविद राव शिशु, प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष तिवारी, रामानुज मिश्र, बृजेश मिश्र, हरिगोविद रौनियार, संजू शाही, कुणाल राव, फतेहबहादुर दूबे, निखिल उपाध्याय, रोहन गुप्ता, संतोष दूबे, अमित राव, राकेश यादव, जितेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विजय लक्ष्मी मिश्रा की अगुवाई में खड्डा कस्बा के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में सफाई की गई। मुन्नी गिरी, शांति देवी, उमिला देवी, कौशल्या देवी, गुलाबी देवी, करीना शर्मा, सुमित्रा थापा, सावित्री देवी, राधा देवी आदि शामिल रहीं।