Move to Jagran APP

1.16 अरब का प्रस्ताव अनुमोदित

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड की अध्यक्षता में नियोजन व विकास समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 1.16 अरब के प्रस्ताव को सदस्यों ने अनुमोदित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM (IST)
1.16 अरब का प्रस्ताव अनुमोदित
1.16 अरब का प्रस्ताव अनुमोदित

कुशीनगर : जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड की अध्यक्षता में नियोजन व विकास समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 1.16 अरब के प्रस्ताव को सदस्यों ने अनुमोदित किया। पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद अपर मुख्य अधिकारी अमित राज ने बैठक का एजेंडा पढ़ा। उद्योगों के लाइसेंस फीस की दर में एकरूपता लाने पर जोर दिया गया। साथ ही मत्स्य पालन के लाइसेंस शुल्क की वसूली में संशोधन पर विचार किया गया।

loksabha election banner

आय एवं व्यय संबंधी सभी आंकड़ों का अध्ययन करने के साथ ही प्रत्येक मदों के पुनरीक्षित आय एवं व्यय के प्राविधानों पर विचार किया गया। सरकारी अनुदान के मद में स्वीकृत अनुमानित बजट 42 करोड़ का प्राविधान था। इस वर्ष प्रथम छह माह में प्राप्त समस्त योजनाओं की धनराशि को सम्मिलित करते हुए पुनरीक्षित प्राविधान 48.71 करोड़ किया गया। कर एवं शुल्क के मद में स्वीकृत अनुमानित बजट 82 लाख था, प्रथम छह माह की आय के आधार पर पुनरीक्षित प्राविधान 82.77 लाख किया गया। इसी तरह काजी हाऊस के मद में स्वीकृत अनुमानित बजट में 60 हजार रुपये का प्राविधान था। छह माह की आय के आधार पर पुनरीक्षित प्राविधान 85 हजार किया गया। संपत्तियों से आय के मद में स्वीकृत अनुमानित बजट 40 लाख था। छह माह की आय के आधार पर पुनरीक्षित प्राविधान 43. 45 लाख किया गया। तरू पालन के मद में अनुमानित बजट 10 हजार की जगह छह माह की आय के आधार पर पुनरीक्षित प्राविधान 10 हजार ही रखा गया। इसी तरह अन्य मदों में भी आवश्यक बढ़ोतरी का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।

बैठक में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि श्रीराम प्रसाद, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत अभियंता अमीर चंद दूबे, प्रशासनिक अधिकारी अजय द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शमशाद, जुबेर अहमद, प्रतिनिधि राजन जायसवाल, अरुण प्रताप सिंह, फूलबदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.