Move to Jagran APP

कांग्रेस में सभी वर्ग के लोगों को मिलता है सम्मान: आरपीएन सिंह

कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी दूसरे दलों से आए लोगों का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 12:44 AM (IST)
कांग्रेस में सभी वर्ग के लोगों को मिलता है सम्मान: आरपीएन सिंह
कांग्रेस में सभी वर्ग के लोगों को मिलता है सम्मान: आरपीएन सिंह

कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को समान रूप में सम्मान मिलता है। यही वजह है कि अन्य दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी परिवार की तरह है, यहां जातिगत भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

loksabha election banner

यह बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कही। वह शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी वर्ग के लोग खुश नहीं हैं। महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने दूसरे दल से आए सतीश निषाद, पड़ोही निषाद, ओमप्रकाश साहनी, अरविद पांडेय, दिलीप साहनी, हरिवंश साहनी, उमेश साहनी आदि का जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरी दमदारी के साथ कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से जिसे प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, सभी कार्यकर्ता उसके साथ पूरी ईमानदारी से रहेंगे। पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, व्यास ओझा, प्रमोद पांडेय, गोरख साहनी, टीएन सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, अरशद खान, नवीज आलम, कृष्ण प्रताप सिंह चंदन आदि मौजूद रहे।

सुभासपा ने की तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

कप्तानगंज कस्बा स्थित डाक बंगला में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की ओर से तीन लोगों को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया गया।

वार्ड नंबर 29 मोतीचक दक्षिणी से अर्चना सिंह पत्नी बृजेश सिंह, वार्ड नंबर 25 सुकरौली दक्षिणी से अब्बास अली व वार्ड नंबर 20 कप्तानगंज उत्तरी से मनोज कन्नौजिया को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, वेदप्रकाश राजभर, वीरेंद्र गोंड़, श्याम देव राजभर, बांकेलाल, संदीप मिश्र, जवाहर खान, संदीप कन्नौजिया, जयकेश प्रजापति, पन्नेलाल, जयराम यादव, सूरज निषाद, छोटेलाल शर्मा, कन्हैया आदि मौजूद रहे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्र का लिया जायजा

सेवरही थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गनेशापट्टी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के डायट प्रवक्ता मुकेश गुप्ता ने शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमरों की स्थिति, शौचालय व पानी की व्यवस्था आदि का जायजा लिया और संतुष्ट दिखाई दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक सतीश कुमार राय, पूमावि के प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता गुप्ता, ओंकार नाथ शर्मा, धनंजय प्रसाद, राजेश मौर्य, छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.