बुजुर्ग को चाकू घोंपने वाला आरोपित गिरफ्तार
नेबुआ नौरंगिया थाने के सूरजनगर बाजार में दुकान पर बैठे बुजुर्ग को चाकू घोंपने वाले मनबढ़ को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है
कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाने के सूरजनगर बाजार में दुकान पर बैठे बुजुर्ग को चाकू घोंपने वाले मनबढ़ को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। खजुरिया गांव के मिश्र टोली निवासी जगदीश मिश्र 65 वर्ष सूरजनगर बाजार में शुक्रवार की शाम एक दुकान पर बैठ सेब खा रहे थे। उसी दौरान पुरंदर छपरा निवासी झिन्नू राय शराब के नशे में आया और जगदीश पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया। लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां घायल बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। घायल के भाई रुदल मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश में जुट गई थी। शाम को कहीं भागने के फिराक में आरोपित नौरंगिया तिराहे पर खड़ा था। गश्त पर निकले थानाध्यक्ष ने देखा तो दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ¨सह का कहना है कि आरोपित को पकड़ लिया गया है।