प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी आप : प्रदेश अध्यक्ष
जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया।
-जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र होगा बड़ा आंदोलन
-जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुई अन्य विषयों पर चर्चा
जासं. कसया, कुशीनगर: आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह मंगलवार को नगर स्थित होटल में जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग 30 फीसद से अधिक फाल्स रीडिग कर रहा है। वसूला गया पैसा सरकार को ब्याज सहित वापस करना चाहिए। किसान क्रय केंद्र दलालों के अड्डे बन गए हैं। समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हुई है। अध्यक्षता राष्ट्रीय परिषद सदस्य अखंड प्रताप सिंह ने की व संचालन जिलाध्यक्ष नुरूल होदा ने किया। ओम प्रकाश, नासिफ अली, हृदयानंद गुप्त, संजय शर्मा, मोहन वर्मा, खुशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।