867 निगेटिव, 35 मिले कोरोना पाजिटिव
संक्रमितों में विशुनपुरा हाटा कसया के एक-एक फाजिलगर के दो और पडरौना के 35 लोग हैं। संक्रमितों की संख्या 5264 हो गई है। अब तक कुल 5035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कुशीनगर: जनपद के सरकारी अस्पतालों से भेजे गए नमूनों की शनिवार को मिली रिपोर्ट चौकाने वाली रही। कुल 902 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 867 निगेटिव व 35 कोरोना पाजिटिव मिले।
संक्रमितों में विशुनपुरा, हाटा, कसया के एक-एक, फाजिलगर के दो और पडरौना के 35 लोग हैं। संक्रमितों की संख्या 5264 हो गई है। अब तक कुल 5035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि पाजिटिविटी रेट 3.01 फीसद, रिकवरी रेट 95.64 फीसद और मृत्यु दर 1.02 फीसद दर्ज किया गया। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 168 है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में लगी है। साथ ही संक्रमितों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।