23 लोग किए गए क्वारंटाइन, संख्या 295 पहुंची
23 लोगों को शनिवार को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के क्वारंटाइन केंद्रों पर रखा गया
कुशीनगर: लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए 23 लोगों को शनिवार को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के क्वारंटाइन केंद्रों पर रखा गया। इसके पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला। नगर के उदित नारायण डिग्री कालेज में रखे गए एक जमाती की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पहुंची, जहां जमाती की प्रारंभिक जांच में पेट दर्द की शिकायत मिली। इस पर दवा उपलब्ध कराते हुए चिकित्सक ने जरूरी हिदायत दी। लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, कानूनगो राजेश कुमार मौजूद रहे। इस केंद्र पर कुल 17 लोगों को रखा गया है।
---
होम क्वारंटाइन में संख्या स्थिर
-देश के विभिन्न प्रांतों से घर लौटे लोगों को होम क्वारंटाइन में रखे गए। रखे गए लोगों की संख्या 9442 है। एक दिन पूर्व भी 9442 थी।
-----
बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह
गोड़रिया: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव जंगल लुअठहां में लखनऊ से आए दो लोगों की सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय थानाध्यक्ष अनिल कुमार के साथ गांव पहुंच कर जांच की। स्वस्थ पाए जाने पर घर में क्वारंटाइन रहने की सलाह दी।
---
चार लोगों की हुई थर्मल जांच
मल्लूडीह: कसया तहसील के गांव मल्लूडीह में कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन के बीच चार लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन से अपने घर पहुंचे। प्रधान शिवेन्द्र शाही ने कोरोना हेल्प डेस्क को सूचित किया। अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी के निर्देश पर डॉ. मैनेजर यादव के नेतृत्व में आई टीम ने ग्राम पंचायत भवन पर चारों लोगों की थर्मल जांच में सबकुछ सामान्य पाया। सलाह दी कि सभी लोग 14 दिन घर नहीं क्वारंटाइन केंद्र पर रहें।
---
जनपद-कुशीनगर
-क्वारंटाइन स्थल-701
-रखे गए लोग-295
-घरों में क्वारंटाइन-9442
-नए क्वारंटाइन किए गए लोग-23