24 घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे तक रवींद्रनगर धूस साखोपार और भटवलिया फीडर के गांवों में 24 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 05:43 PM (IST)
कुशीनगर: विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सौभाग्य योजना के तहत उपकेंद्र रवींद्रनगर धूस के पांच एमवीए पॉवर परिवर्तक की जगह 10 एमवीए का लगाया जाना है।
इस वजह से शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे तक रवींद्रनगर धूस, साखोपार और भटवलिया फीडर के गांवों में 24 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें