फैजाबाद के लिए--पिकअप से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस को मंगलवार की देर रात फोरलेन पर पिकअप से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता मिली। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है और उसकी कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
कुशीनगर: पटहेरवा पुलिस को मंगलवार की देर रात फोरलेन पर पिकअप से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता मिली। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है और उसकी कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह टीम के साथ रात करीब 11 बजे फोरलेन पर गश्त पर थे। इस बीच कसया की तरफ से आई एक तेज रफ्तार पिकअप को उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक रुका नहीं और पिकअप लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर रकबा गांव के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिकअप मे अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि शराब फैजाबाद से लेकर बिहार जा रहा था। उसकी पहचान सत्येंद्र निवासी सबलपुर थाना जिला सोनपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस टीम में एसआई रमेश पुरी, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।