15 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सिघिया चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम एक युवक को 14.4 किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:30 PM (IST)
कौशांबी : सिघिया चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम एक युवक को 14.4 किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
सिघिया चौकी में तैनात एसआइ आशीष कुमार यादव गुरुवार शाम गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को संदिग्ध हालत में नियामतपुर चौराहे के निकट देखा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। एसआइ व अन्य पुलिस जवानों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 14.4 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धीरेंद्र कुमार निवासी सिघिया बताया।
-----
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें