Move to Jagran APP

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, फायरिग

घर के भीतर विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर मायकेवाले भी प

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 10:46 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, फायरिग
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, फायरिग

घर के भीतर विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर मायकेवाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस बीच एक पक्ष ने हवाई फायरिग भी की। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

loksabha election banner

चरवा के बरियावां निवासी अनीता (21) की शादी बीते 12 मई को पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री निवासी भानु प्रताप के बेटे आदेश मौर्य के साथ हुई। कल्लू मौर्य की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अनीता के भाई पंकज की मानें तो आए दिन ससुरालीजन कम दहेज को लेकर उसकी पिटाई करते थे। छोटी बहन नीता 16 जून को अनीता की ससुराल आई थी। नीता के अनुसार, शनिवार को जीजा आदेश समेत ससुराल वालों ने बहन अनीता को भला बुरा कहा और पिटाई भी की। विरोध करने पर नीता को भी फटकार लगाई तो अनीता अपने कमरे में चली गई। इस बीच संदिग्ध हाल में अनीता की मौत हो गई। सुबह अनीता का शव फंदे पर लटकता देख सबके होश उड़ गए। नीता ने बहन की मौत की खबर अपने भाई पंकज को दी तो वह अपने परिवार वालों के साथ जवई पड़री गांव पहुंचा। दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाने पर ससुरालियों से कहासुनी हुई। तीखी झड़प के बीच एक पक्ष ने हवाई फायरिग किया। सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, थानाध्यक्ष योगेश तिवारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सीओ का कहना है कि मृतका के भाई पंकज की तहरीर पर पति आदेश मौर्य, ससुर भानु प्रताप बड़े बेटे जितेंद्र प्रताप व महेंद्र प्रताप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फायरिग किसने की, इसकी जांच भी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.