खाली भूमि पर कूड़ा फेंकने पर महिला को पीटा
चरवा थाना क्षेत्र के रमदयालपुर गांव में खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा फेंकने पर पिता-पुत्र ने एक महिला को पीट कर घायल कर दिया। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के रमदयालपुर गांव में खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा फेंकने पर पिता-पुत्र ने एक महिला को पीट कर घायल कर दिया। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चरवा के रमदयालपुर गांव निवासी सविता देवी पत्नी मुकेश ने बताया की गांव में एक व्यक्ति की खाली भूमि पड़ी है। इस भूमि पर कुछ लोग कूड़ा फेंकते हैं। रविवार की सुबह वह भी कूड़ा फेंकने पहुंची तो वहां मौजूद एक दूसरा व्यक्ति भूमि पर कूड़ा फेंकने पर विवाद करने लगा। उसने सविता को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सविता के विरोध करने पर उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर लाठी डंडों से सविता की पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़िता ने पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के बाद घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जमीनी बटवारे के विवाद में सगे भाई को पीटा
संसू, कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में आपसी बटवारे को लेकर एक युवक ने अपने सगे भाई को पीट कर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
चरवा के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी रामाक्षा पुत्र रामनिहोर खेती किसानी करते हैं। उन्होंने बताया की घरेलू बटवारे को लेकर उनका भाई से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम करीब सात बजे उसका भाई उनकी भूमि पर दीवार बना रहा था। रामाक्षा ने इसका विरोध किया तो भाई ने गाली गलौज करते हुए उनको पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वह वहीं पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने शोरगुल सुना तो वह भागकर मौके पर आए। बीच बचाव कर किसी प्रकार मामला शांत करा दिया। रामाक्षा ने भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।