Move to Jagran APP

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने छह दिन पहले क्षेत्र की एक युवती के साथ तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे प्रधान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:04 PM (IST)
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा गया जेल
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने छह दिन पहले क्षेत्र की एक युवती के साथ तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे प्रधान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में युवती का मेडिकल हो चुका है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

loksabha election banner

क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि करीब एक सप्ताह पहले उसके पिता रिश्तेदारी गए थे। वह छत पर मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान प्रधान धर्मेंद्र कुमार उर्फ खेवन यादव पुत्र रामलखन छत पर आ गया। तमंचा सटाकर उसे छत से नीचे कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने विरोध किया। यही नहीं आत्मरक्षा में प्रधान के शरीर पर दांत भी काटे। शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित प्रधान ने मुंह में गमछा ठूंस दिया था और तमंचा से गोली मार देने की धमकी देता रहा। इसके बाद उसने मनमानी की। वह जाने लगा तो युवती को मौका मिला और उसने शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपित भाग निकला। भागने के दौरान उसकी चप्पल और मोबाइल छूट गया। जाने के दौरान उसने जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रधान छह दिनों से फरार चल रहा था। जिसे शनिवार को करारी पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.