कब्रिस्तान गेट के सामने शौचालय बनाने की कोशिश पर हंगामा
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव में सार्वजनिक कब्रिस्तान के मुख्य गेट के सामने एक परिवार ने शौचालय बनाने के लिए गढ्डा खोद दिया। यह खबर फैली तो वहां भीड़ जमा हो गई।
कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव में सार्वजनिक कब्रिस्तान के मुख्य गेट के सामने एक परिवार ने शौचालय बनाने के लिए गढ्डा खोद दिया। यह खबर फैली तो वहां भीड़ जमा हो गई। प्रधान पति से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया और आरोपित को थाने ले गई।
महगांव गांव में एक सार्वजनिक कब्रिस्तान है। इसके मुख्य गेट के बगल में मलिन बस्ती है। प्रधानपति अब्दुल मलिक का आरोप है कि एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह मुख्य द्वार के सामने शौचालय के लिए गड्ढा खोद दिया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग जमा हो गए। किसी प्रकार का विवाद न होने पाए, इसके लिए प्रधानपति ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस गड्ढा बनाने वाले एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों को थाने ले आयी। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि शौचालय के गड्ढे को पटवा दिया गया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।