अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक घायल
चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।
करारी के हिसामपुर निवासी कमलेश का बेटा अमर सिंह सोमवार की सुबह बाइक से रिश्तेदार के यहां बेरुआ गांव जा रहा था। परिवार वालों का कहना है कि बेरुआ गांव के समीप मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचा था कि अचानक एक कुत्ते ने सड़क पार किया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में अमर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पुलिस को दी गई है।