छेड़खानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार पर केस
अजुहा सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा स्थित एक मोहल्ला में किशोरी से छेड़खानी का विरो
अजुहा : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा स्थित एक मोहल्ला में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी करने वाले पक्ष से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।
अजुहा निवासी किशोरी का कहना है कि मंगलवार की शाम वह घर से बाहर के लिए निकली थी। इस बीच मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज किया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों ने युवकों के घर उलाहना दिया तो उन्होंने स्वजनों को ही पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में दो लोग घायल हुए। शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज छेड़खानी करने वाले पक्ष से चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा : चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम घर में घुसकर देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर युवक ने महिला की पिटाई की। लोगों को आता देख युवक भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चरवा इलाके का एक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। पत्नी का कहना है कि मंगलवार की शाम वह घर पर अकेली थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस बीच उसका देवर मौका पाकर घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर कुछ लोगों ने ललकारा तो युवक भाग निकला। घर पहुंचे पति को महिला ने आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।