तीन सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर अब बदला गया
सरायअकिल फीडर के रसूलपुर सुकवारा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब तीन सप्ताह पहले फुंक गया था। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। लगातार शिकायत पर भी अधिकारी लापरवाह बने थे। दैनिक जागरण में खबर छपने पर शुक्रवार को विभाग ने ट्रांसफार्मर लगवा दिया।
कौशांबी: सरायअकिल फीडर के रसूलपुर सुकवारा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब तीन सप्ताह पहले फुंक गया था। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। लगातार शिकायत पर भी अधिकारी लापरवाह बने थे। दैनिक जागरण में खबर छपने पर शुक्रवार को विभाग ने ट्रांसफार्मर लगवा दिया।
रसूलपुर सुकवारा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह पहले फुंकने से करीब 400 परिवार को 20 दिनों से बिजली संकट से जूझना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए दैनिक जागरण ने चार अगस्त को ट्रांसफार्मर जलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मामला विभाग के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। शनिवार को कर्मचारियों ने वर्कशाप से दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर गांव में लगा दिया। ग्रामीणों को बिजली मिली तो वह खुश हो गए। उन्होंने समस्या को प्रमुखता से उठाने पर जागरण को धन्यवाद कहा है।