हाईटेंशन तार गिरने से तीन झुलसे, उपकरण फुंके
पइंसा थाना क्षेत्र के परई खागल का मजरा भैरमपुर गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे गांव के ही तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके अलावा घर में लगे कई लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फुंक गए। झुलसे हुए लोगों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
संसू, सिराथू : पइंसा थाना क्षेत्र के परई खागल का मजरा भैरमपुर गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे गांव के ही तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके अलावा घर में लगे कई लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फुंक गए। झुलसे हुए लोगों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
भैरमपुर निवासी अजय सिंह खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार की सुबह वह अपने मवेशियों को गौशाला में चारा दे रहे थे। इस बीच ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में अजय सिंह के अलावा हैंडपंप से पानी भर रहे जगनायक व घर के बाहर बैठे मुन्नू सिंह आ गए। करंट के चलते तीनों झुलस गए। इतना ही नहीं, अर्थिंग मिलने के कारण जयनारायण के अलावा प्रथम सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के घर में रहे इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने तीनों को करंट से बाहर किया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।