युवक ने फांसी लगा की खुदकशी
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविदपुर तेवारा निवासी चंदन सिंह पटेल का 18 वर्षीय बेटा नवरंग सिंह दि
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:03 AM (IST)
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविदपुर तेवारा निवासी चंदन सिंह पटेल का 18 वर्षीय बेटा नवरंग सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह गांव लौटा था। परिवार वालों की मानें तो दो-तीन दिनों से वह गुमशुम रहता था। शुक्रवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच नवरंग ने अपने कमरे में फांसी का फंदा डालकर खुदकशी कर ली। सुबह परिवारवालों की नींद खुली और लाश फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। बिलखने पर गांव के लोग भी पहुंचे। घटना का कारण परिवार के लोग स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, मामले की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई और अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें