घर की दीवार गिरने से दंपती समेत बेटी घायल
घर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दंपती समेत बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को
घर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दंपती समेत बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है।
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता निवासी दिनेश कुमार मजदूरी कर परिवार की देखभाल करते हैं। वह परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवनयापन करते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अपनी पत्नी गीता देवी व बेटी अंजली के साथ घर के बाहर बैठे थे। दिनेश की मानें तो अचानक उनके घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में तीनों लोग दब गए। आननफानन ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में तीनों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।