सौतेली मां ने जायदाद की लालच में कर दी हत्या!
जासं कौशांबी कहावत है सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे..। राहुल हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। रिश्ते के चाचा ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है लेकिन जायदाद की लालच में कत्ल का ताना-बाना किसी अपने ने ही बुना है ऐसी गांव में चर्चा है। यदि पुलिस राहुल की कथित सौतेली मां को अहम बिदु मानकर तहकीकात शुरू करे तो हत्या की गुत्थी आसानी से सुलझ सकती है। पुलिस ने बताया कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
जासं, कौशांबी : कहावत है सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे..। राहुल हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। रिश्ते के चाचा ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है लेकिन जायदाद की लालच में कत्ल का ताना-बाना किसी अपने ने ही बुना है, ऐसी गांव में चर्चा है। यदि पुलिस राहुल की कथित सौतेली मां को अहम बिदु मानकर तहकीकात शुरू करे तो हत्या की गुत्थी आसानी से सुलझ सकती है। पुलिस ने बताया कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां निवासी राहुल सिंह की 12 मई को गांव के बाहर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। पुलिस को जांच में पता चला कि राहुल सिंह के पिता शिवभवन व मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी छोटी बहन व दादी चंद्रावती के साथ घर पर रहता था। शराब का आदी होने के कारण उसने खेत तक बेच डाले थे। रिश्ते के चाचा राकेश सिंह ने गांव के ही रामनारायण, सुभाष चंद्र व बिलाउस महाराज पर हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के कुछ दिन बाद ही गांव में कत्ल के पीछे उठ रही नई चर्चा पुलिस के कान तक पहुंची। दो साल से ही बुना जा रहा था तानाबाना
करीब दो साल से ही हत्या का तानाबाना बुना जा रहा था। नामजद आरोपितों को जायदाद की लालच में हत्या में शामिल किया। राहुल की सौतेली मां होने का दावा करने वाली महिला की भूमिका है। राहुल के पिता शिवभवन की मौत के बाद खुद को दूसरी पत्नी होने का दावा किया था। राहुल ने विरोध कर कोर्ट का सहारा लिया। इकलौता होने से रची हत्या की साजिश
जांच में अदालत के सामने आया कि उसकी कोई सौतेली मां नहीं है। इसी के बाद से ही इकलौता बेटा होने के कारण राहुल की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दी थी और जायदाद पर नजर गड़ाए शातिर इसमें कामयाब भी हो गए। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की बात कह रहे पुलिस अफसर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। असली कातिल जल्द ही होंगे बेनकाब
महेवाघाट थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि राहुल हत्याकांड में गांव के तीन लोगों पर आशंका जाहिर की गई है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। मामले की जांच में कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं। अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करते हुए असली कातिलों को बेनकाब कर दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप