Move to Jagran APP

ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, मृत समझकर जंगल में फेंका

विवाहिता के ससुरालियों ने दहेज की खातिर हैवानियत की हद पार कर दी। उसकी छोटी बहन को ज्यादा दहेज देने पर उसके और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं नाजुक अंगों पर लोहे की राड से वार किया। इसके बाद मृत समझकर आंखों में काली पट्टी बांधकर जंगल में फेंक दिया। जिसे एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर में शरण दी। जानकारी पर पहुंचे स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM (IST)
ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, मृत समझकर जंगल में फेंका
ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, मृत समझकर जंगल में फेंका

जासं, कौशांबी : विवाहिता के ससुरालियों ने दहेज की खातिर हैवानियत की हद पार कर दी। उसकी छोटी बहन को ज्यादा दहेज देने पर उसके और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं नाजुक अंगों पर लोहे की राड से वार किया। इसके बाद मृत समझकर आंखों में काली पट्टी बांधकर जंगल में फेंक दिया। जिसे एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर में शरण दी। जानकारी पर पहुंचे स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

एक गांव की विवाहिता की शादी कौशांबी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के दौरान उसके स्वजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। वर्ष 2019 में उसके छोटी बहन की शादी हुई। इस शादी में मायके वालों ने अधिक दहेज दिया। इसको लेकर विवाहिता के ससुराल और दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि रविवार की रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद उसके सारे कपड़े उतार दिया और पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं हैवानियत की हद पर करते हुए नाजुक अंगों में लोहे के राड से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। पति ने उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया। कुछ लोगों ने उसे देखा तो पास की एक बुजुर्ग महिला उसे अपने घर लाई। घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी। जानकारी पर पहुंचे स्वजनों ने विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित पति शैलेश कुमार, जेठ रामजनम, ससुर राम विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. विवेक ने बताया कि महिला के नाजुक अंगों में जख्म है। उपचार से कुछ राहत मिली है। फिलहाल अब स्थित खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.