Move to Jagran APP

बछड़े को निगल गया अजगर, दहशत में लोग

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नादिन का पूरा गांव के बाहर धान के खेत से निकले दस फिट लंबे अजगर ने मेड़ पर चर रहे बछड़े को निगल लिया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वह दहशत में आ गए। जानकारी पर वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:37 PM (IST)
बछड़े को निगल गया अजगर, दहशत में लोग
बछड़े को निगल गया अजगर, दहशत में लोग

नारा : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नादिन का पूरा गांव के बाहर धान के खेत से निकले दस फिट लंबे अजगर ने मेड़ पर चर रहे बछड़े को निगल लिया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वह दहशत में आ गए। जानकारी पर वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया।

loksabha election banner

खनवारी गांव निवासी बुदुन के नलकूप के पास शुक्रवार की सुबह खेत की मेड़ पर बछड़ा चर रहा था। तभी धान के खेत से निकले दस फिट लंबे अजगर ने बछड़े को निगल लिया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वहां अफरा-तफरी सी मच गई। लोग एक दूसरे को इसके बारे में जानकारी देने लगे। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। इसके बाद जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगे। लोगों की भीड़ व शोर सुनकर अजगर ने बछड़े को उगल दिया। इसके बाद कहीं खेत में गायब हो गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जाने लगे। गांव के लोगों ने बिना अजगर पकड़े उनको जाने से रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को खेत से पकड़ लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.