दुल्हन को घर के बाहर छोड़ दुल्हा पहुंचा अस्पताल
जासं, कौशांबी : ¨हदू रीति रवाज के साथ शनिवार की रात बड़हरी गांव के लवलेश का विवाह चित्तापुर की कमला द
जासं, कौशांबी : ¨हदू रीति रवाज के साथ शनिवार की रात बड़हरी गांव के लवलेश का विवाह चित्तापुर की कमला देवी के साथ संपन्न हो गया। रविवार की सुबह से ही दुल्हन व बरातियों के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थी, लेकिन सड़क हादसे के बाद सब कुछ बदल गया। दूल्हा-दुल्हन के साथ घर के दरवाजे तक आया, लेकिन उसने कोई रस्म नहीं किया और अस्पताल चला गया। जहां पर बरात आने के लिए मंगल गीत गाए जा रहे थे। वह सब मातम में बदल गया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव निवासी कामता प्रसाद ने रविवार की सुबह अपनी बेटी की विदाई किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बाराती भी थे। लौटते समय सरायअकिल के रक्सराई गांव के पास बारातियों की बोलेरो बाइक और साइकिल से टकराते हुए सड़क किनारे की खाईं में पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। ऐसे में दूल्हा और दूल्हन पक्ष के लोगों की खुशियां मातम में बदल गई। बड़हरी गांव में दुल्हन व बारातियों के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थी। लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही वहां पर पर रोना पिटना मच गया। दुल्हा दुल्हन के साथ घर तो पहुंचा, लेकिन दरवाजे के बाहर से मरने और घायल रिश्तेदारों को देखने अस्पताल के लिए चल दिया। दूल्हा के चले जाने के कारण बगैर रस्म के ही दुल्हन का घर में प्रवेश कराया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोग लवलेश के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।